फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने करेया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह पर बबुरी थाना में प्राथमिक दर्ज कर विवेचना करने पर बार एसोसिएशन द्वारा प्रस्तावित विरोध में जिले भर के वकीलों ने गुरुवार को काम- काज ठप रखा । अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन और बैठक कर विरोध जताया।
विज्ञापन

मुगलसराय बार एसोसिएशन की स्वामीनाथ पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस के इस कृत्य की निंदा की गई। निर्णय लिया गया कि जब तक मुकदमा वापस नहीं होता तब तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इसी तरह यंग लॉयर्स सोसाइटी के सदस्यों ने अध्यक्ष खालिद वकार आबिद के नेतृत्व में मुगलसराय तहसील में प्रदर्शन व नारेबाजी कर इस विरोध का समर्थन किया। इस मौके पर अध्यक्ष खालिद वकार आबिद ने कहाँ कि इस प्राथमिक दर्ज व विवेचना के कारण बार एसोसिएशनों की अहमियत ख़त्म हो रही है। प्रदर्शनकारी वकीलों ने बबुरी थाना के प्रभारी को हटाए जाने की भी मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मुरलीधर राव, महेंद्र कुमार, पप्पू सिंह, रिजवान अहमद, चंदन कुमार, इंद्रपाल सिंह, शिवम तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें