फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श गांव चयनित होने पर विधायक का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

धानापुर। क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ गांव को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के द्वारा आदर्श गांव घोषित किए जाने पर रविवार को उनका स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें गांव के सैकड़ों लोगों ने विधायक सुशील सिंह को फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

हिंगुतरगढ़ में आयोजित चौपाल के दौरान लोगों ने विधायक सुशील सिंह को गांव की गलियां सीसी कराने, सोलर लाइट लगाने, संपूर्ण विद्युतीकरण कराने तथा जलनिगम की ध्वस्त हो चुकी पाइप लाइन को ठीक कराने और गांव के तालाब को अतिक्रमण से मुक्त कराने सहित कई प्रस्ताव दिए। जिसको विधायक ने कहा कि हिंगुतरगढ़ को विकसित करके जिले में एक माडल विलेज के रूप में प्रस्तुत करूंगा। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा गांवों के विकास के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। परन्तु जन प्रतिनिधियों की सक्रियता के चलते उन योजनाओं को त्वरित गति से लागू कराना हमारी जिम्मेदारी होती है। कहा कि गांव के विकास में वह कोई कोर कसर नहीं रखेंगे। इस दौरान लालचन्द सिंह, हरबंश सिंह, वीरेंद्र सिंह, राधेरमण सिंह, रामप्रकाश पांडेय, सुदर्शन दूबे, उदय नारायण यादव, बचनू पांडेय, बब्बन सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रामराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें