फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू मंडल के 208 विद्यालयों में 10058 बच्चों ने बनाई पेंटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर में दो हजार से अधिक रेलवे ओवरब्रिज, रेलवे अंडरब्रिज, अमृत स्टेशनों का उद्घाटन और शिलान्यास 26 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे। इसी के मद्देनजर स्कूलों में 2047 के विकसित भारत का विकसित रेल विषय पर आधारित कविता, निबंध, पेंटिंग जैसे कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को पीडीडीयू मंडल के 37 लोकेशनों के 208 विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिता में 10058 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में 2047 के विकसित भारत का विकसित रेल विषय पर आधारित कविता, निबंध, पेंटिंग जैसे कई प्रतियोगिताओं का आयोजन 320 विद्यालयों में किया गया। इनमें 22,548 बच्चों ने भाग लिया। पं.दीन दयाल उपाध्याय मंडल के 37 लोकेशन के 208 विद्यालयों में आयाजित प्रतियोगिता में 10058 बच्चों ने भाग लिया। इसी तरह धनबाद मंडल में 20 लोकेशन के 21 विद्यालयों में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 3586 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसी तरह समस्तीपुर मंडल के 28 लोकेशन के 45 विद्यालयों में 6125 बच्चों, सोनपुर मंडल के पांच लोकेशन के 14 विद्यालयों में 1104 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें