फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चकिया नगर में चला बिजली चेकिंग का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और राजस्व बढ़ाने व लाइन लॉस रोकने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के वाराणसी चीफ इंजीनियर मुकेश गर्ग, अधिशासी अभियंता चंदौली प्रथम विनोद चौधरी व विभिन्न उपखंडों के उपखंड अधिकारी, अवर अभियंताओं और मीटर विभाग के 40 टीमों ने डोर टू डोर जाकर कनेक्शन की जांच की। अधिकारियों की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। इस मौके पर टीम ने कनेक्शन की जांच की। इसके अलावा मीटर की रीडिंग, पोल से कनेक्शन केबल और उपभोक्ताओं के द्वारा खर्च करने वाले बिजली की व्यवस्थाओं को जांच की। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता संदीप कुशवाह, उपखंड अधिकारी विवेक मोहन, मिथिलेश बिंद, अमित त्रिपाठी, सहायक अभियंता मीटर शशि कुमार, जेई मनोज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें