फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंदौली के अखाड़े में उतरेंगे काशी के 10 पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ (भारतीय शैली) की ओर से पुलवामा में शहीद अवधेश यादव की स्मृति में पूर्वांचल भीम और पूर्वांचल टाइगर टाइटल दंगल प्रतियोगिता चंदौली के नियामताबाद ब्लॉक स्थित कुंडा खुर्द अखाड़े में होगी। इसमें काशी के दस महिला और पुरुष पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


वाराणसी इकाई के खिलाड़ियों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई। जिले की टीम में यशवंत गिरी, राजू यादव, सर्वेश कुमार यादव, राकेश यादव, शिवाजीत यादव और सुंदरम को जगह मिली है। महिला वर्ग की टीम में वशुंधरा, खुशी चौहान, नेहा यादव, माला यादव ने जगह बनाई है। टीम मैनेजर मल्लू यादव और टीम कोच आनंद कुमार यादव हैं। वाराणसी इकाई के महासचिव वेद प्रकाश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में पूर्वांचल भीम, पूर्वांचल टाइगर, पूर्वांचल बाल केसरी (पुरुष वर्ग), पूर्वांचल महिला केसरी और पूर्वांचल कुमारी टाइटल के लिए खिलाड़ी अखाड़े में उतरेंगे। विजेताओं को नकद पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें