पीडीडीयू नगर। पश्चिम मध्य रेलवे के कटनी मुरवारा-बीना रेलखंड के बीच दमोह स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होना है। इसके कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। दस जोड़ी ट्रेनों को निरस्त करने और पांच जोड़ी ट्रेनें रूट बदलकर चलाने का फैसला रेल प्रशासन ने किया है।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि अगस्त के अंतिम सप्ताह से सितंबर के पहले सप्ताह तक यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को जानकारी लेने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण अप कोटा दानापुर एक्सप्रेस 24, 31 अगस्त और सात सितंबर को रद्द रहेगी जबकि डाउन में यह ट्रेन 25 अगस्त, एक और आठ सितंबर को नहीं चलेगी। इसी तरह अप में भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस पांच और 12 सितंबर को जबकि डाउन सात और 14 सितंबर को नहीं चलेगी। अप संतरागांछी अजमेर एक्सप्रेस तीस अगसत और छह सितंबर जबकि डाउन में 01 सितंबर और आठ सितंबर को, अप डाॅ. आंबेडकर नगर-पटना एक्सप्रेस 29 अगस्त, 05 और 12 सितंबर को जबकि डाउन में 30 अगस्त, 06 और 13 सितंबर को नहीं चलेगी। अप अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस 25 अगस्त, 01 और 08 सितंबर को रद्द रहेगा वहीं डाउन में यह ट्रेन 27.अगस्त, 03 और 10 सितंबर को नहीं चलेगी। इसी तरह अप अहमदाबाद कोलकाता एक्सप्रेस चार और 11 सितंबर को जबकि डाउन में 07 और 14 सितंबर को, अप इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस 03 और पांच सितंबर को जबकि डादन में पांच और सात सितंबर को रद्द रेगा। अप कोलकाता-अजमेर एक्सप्रेस 29 अगस्त, पांच सितंबर और 12 सितंबर को जबकि डाउन में 26 अगस्त, 02 और 09सितंबर को नहीं चलेगी। वहीं कोलकाता से 31 अगस्त को खुलने वाली कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस संत हिरदाराम नगर, भोपाल, इटारसी, जबलपुर, कटनी साउथ, न्यू कटनी जंक्शन के रास्ते चलेगी, जबकि यही ट्रेन आठ सितंबर को अहमदा से खुलकर संत हिरदाराम नगर, भोपाल, इटारसी, जबलपुर, कटनी के रास्ते पटना आएगी। दस सितंबर को पटना से खुलने वाली पटना अहमदा बाद एक्सप्रेस, दस और 12 सितंबर को इंदौर से खुुलने वाली यही ट्रेन बदले हए मार्ग से चलेगी। हावड़ा से 29 और 31 अगस्त 02, 09 और 12 सितबर को खुलने वाली हावड़ा-इंदौर एक्सप्रेस और दरभंगा से 28 अगस्त, चार और 11 सितंबर को खुलने वाली दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी, जबलपुर, इटारसी, भोपाल, संत हिरदाराम नगर के रास्ते चलेगी।