चंदौली। ठंड को देखते हुए पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल के मरीजों और तीमारदारों को रात देने के लिए रैन बसेरा की शुरुआत की गई है। बाहर से आने वाले मरीजों के साथ तीमारदारों को ठंड से ठिठुरना नहीं पड़ेगा। जिला अस्पताल के नई बिल्डिंग में 10 बेड का रेन बसेरा खोल दिया गया, ताकि मरीज के तीमारदार ठंड से राहत पा सके।
पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में रोज 50 से 60 मरीज भर्ती होते हैं लेकिन तीमारदारों के ठहरने के लिए कोई व्यवस्थाएं नहीं हैं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल परिसर की नवीन बिल्डिंग में रेन बसेरा बनाया है। इसमें 10 बेड लगाए गए हैं। रजाई और गद्दा के साथ हीटर की भी व्यवस्था की गई है। रैन बसेरा में ठहरी मुस्कापुर निवासी नीलम देवी ने कहा कि मरीज भर्ती करने के बाद इधर-उधर भटकना पड़ता था। रैन बसेरा बनने से अब परेशान नहीं होना पड़ेगा।
कोट
ठंड को देखते हुए जिला अस्पताल परिसर की नवीन बिल्डिंग में 10 बेड का रैन बसेरा बनाया गया है। इससे मरीजों के तीमादारों को सहूलियत होगी। - डॉ अमित कुमार सिंह, प्राचार्य, बाबा कीनाराम स्वशासीय मेडिकल कॉलेज।