फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी नहीं मिली तो सास को जिंदा फूंका

Wed, 19 Jun 2013 01:25 AM IST
ललितपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में ललितपुर के थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अजनौरा में सोमवार की रात एक व्यक्ति ने अपनी सास और साले को सोते समय पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि किशोर की हालत नाजुक बनी हुई है। बानपुर पुलिस ने मृतका के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम अजनौरा निवासी चमेली बाई (45 वर्ष) की बेटी मीना का विवाह ग्राम खोंखरा निवासी जुगला अहिरवार के साथ हुआ था। दंपति के तीन बच्चे भी हैं।

आठ दिन पूर्व किसी बात को लेकर मीना का पति से विवाद हो गया। इस पर जुगला ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे क्षुब्ध होकर मीना अपने तीनों बच्चों को लेकर घर छोड़ कर कहीं चली गई।
विज्ञापन


अपनी पत्नी एवं बच्चों को तलाशता हुआ वह सोमवार की शाम वह ससुराल अजनौरा पहुंचा। वहां उसने पत्नी और बच्चों के बारे में सास एवं साले से पूछा तो उनलोगों ने अनभिज्ञता प्रकट की।

जुगला गुस्से में आया और मकान में आग लगा देने की धमकी देकर चला आया। रात को उसने मकान के अंदर घुसकर दोनों के शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

आग की चपेट में आए मां बेटे ने शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए पुकारा, जिसे सुनकर अंदर सो रहे परिजन और आसपास रहने वाले लोग चमेली के घर की ओर दौड़ पड़े। मौका देख कर आरोपी वहां से भाग निकला।

परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और ग्रामवासियों के सहयोग से दोनों को उपचार के लिए लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। वहां चमेली बाई ने दम तोड़ दिया।

उधर, मंगलवार को थाना बानपुर पुलिस ने मृतका के पुत्र दिनेश की तहरीर पर जुगला के खिलाफ भादंवि की धारा 302, 307 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर ग्राम खोंखरा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें