फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी ने 55 रन से जीता मैच

विज्ञापन
बुलंदशहर में आयोजित क्रिकेट मैच में जीतने के बाद खुशी मनाते हापुड़ की टीम के खिलाडी। स्रोत एसोसि
विज्ञापन
हापुड़। बुलंदशहर के खालसा क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले जा रही जूनियर प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी हापुड़ ने खलौर क्रिकेट अकादमी को 55 रन से शिकस्त दी। मैच में अर्नव नागर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने 29 ओवर में सभी विकेट खोकर 168 रन बनाए। इसमें अर्नव नागर ने 44 रन, रौनक ने 25 रन, नकुल चौधरी ने 37 रन और लक्ष्य ने 21 रन का योगदान दिया।
खलौर क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए यश राज ने सात ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट, सूर्या प्रताप ने तीन ओवर में छह रन देकर दो विकेट और यशु ने तीन ओवर में 27 रन देकर दो विकेट हासिल किए। रचित सिंह, हिमांशु और प्रिंस ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरे खलौर क्रिकेट अकादमी के सभी खिलाड़ी 214 ओवर में 113 रन पर ही ढेर हो गए। इसमें प्रिंस ने 60 रन और यश राज ने 25 रन का योगदान दिया। युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कार्तिक गहलौत ने 64 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट, मोहम्मद फरजान ने चार ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। नकुल चौधरी, शादान निजाम और अर्नव नागर ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें