फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कहासुनी के बाद युवक को मार दी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोड़। थाना क्षेत्र के कस्बा झाझर में जहांगीरपुर रोड पर निर्माणाधीन मकान में युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए नोएडा में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि झाझर में जहांगीरपुर रोड पर जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव रखेड़ा निवासी जीतू का मकान बन रहा है। बुधवार को मकान पर लिंटर डाला जा रहा था। जीतू ने जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव गोविला निवासी अपने दोस्त को रवि पुत्र सुरेश को भी बुलाया हुआ था।

बुधवार की शाम करीब 6ः30 बजे गांव गोविला निवासी अन्य युवक भी मकान पर पहुंच गया। बताया कि उक्त युवक और रवि से रंजिश रखता है। युवक की रवि के साथ कहासुनी हो गई। युवक ने अपनी पिस्टल से रवि पर फायरिंग की दी। गोली रवि के हाथ में आरपार निकल गई, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और परिवार के लोगों ने रवि को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद परिवार के लोग रवि को नोएडा के कैलाश अस्पताल में ले गए और उपचार के लिए भर्ती कराया। सूचना पर सीओ दीपक कुमार तिवारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए जांच-पड़ताल की।

सीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रकाश में आया कि पीड़ित रवि और आरोपी एक ही गांव के हैं। दोनों में किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। बुधवार की शाम जीतू के मकान पर दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोपी ने रवि पर फायरिंग कर दी।
गोली रवि के हाथ में लगने से वह घायल हो गया। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें