फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हृदय गति रुकने से ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा देहात स्थित फैक्टरी के ट्रैक्टर चालक की हृदय गति के रुकने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अनिल ने बताया कि कोतवाली देहात के गांव मुरसाना निवासी पिंटू 43 वर्ष खुर्जा देहात क्षेत्र स्थित फैक्टरी में ट्रैक्टर चालक थे। सोमवार की रात में वह ड्यूटी पर थे। रात करीब तीन बजे वह चाय पीने के बाद जब वापस आए तो उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। साथियों ने उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना खुर्जा देहात प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्रारंभिक जांच में हृदय गति से मौत होना प्रकाश में आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों के बारे में जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें