फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अलीगढ़ में पहासू का युवक मिला स्वाइन फ्लू से पीड़ित, डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बाहरी जनपदों में बुलंदशहर निवासी लोगों में समय-समय पर स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो रही है। अब पहासू निवासी युवक अलीगढ़ में स्वाइन फ्लू से पीड़ित मिला है। हालांकि युवक डिस्चार्ज होकर घर जा चुका है। इसकी पुष्टि सोमवार को पोर्टल पर अपडेट हुई। इसके बाद जिले में स्वाइन फ्लू के 17 मामले हो गए हैं।
विज्ञापन

जनपद निवासी लोगों के बाहरी जनपदों में रहने के दौरान बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती हैं। वर्तमान में प्रदेशभर में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बना हुआ है। ऐसे में बाहरी जनपद में रहकर जीवन यापन करने वाले बुलंदशहर निवासी लोग भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को लखनऊ से पोर्टल पर पहासू निवासी एक युवक की स्वाइन फ्लू पॉजिटिव की रिपोर्ट अपडेट की गई। जांच में युवक ने रविवार को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज होने की बात कही। युवक ने बताया कि पांच दिन पूर्व वह स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गया और अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज करवा रहा है। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि पहासू निवासी युवक अलीगढ़ में स्वाइन फ्लू से पीड़ित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें