फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के कोटला-जिरौली लिंक रोड पर सोमवार शाम करीब सात बजे दो बाइक की आमने सामने की भिड़ंत मे एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, दूसरा बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव कोटला निवासी लोकपाल ने बताया कि उनके पुत्र प्रवीण (18) किसी काम से बाइक लेकर गांव से जिरौली की ओर जा रहे थे। कोटला-जिरौली मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में दूसरी बाइक पर सवार गांव निवासी युवक भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें