23 वर्षीय सागर एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। परिजनों के मुताबिक वह रविवार रात घर से बिना बताए निकल गया था। इसी दौरान नगर के दूसरे मोहल्ले की रहने वाली युवती शिवानी उम्र 20 वर्ष भी घर से चली गई थी।
स्याना के एक युवक और युवती की दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने और दोनों के आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला पट्टी डहर निवासी 23 वर्षीय सागर एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। परिजनों के मुताबिक वह रविवार रात घर से बिना बताए निकल गया था। इसी दौरान नगर के दूसरे मोहल्ले की रहने वाली युवती शिवानी उम्र 20 वर्ष भी घर से चली गई थी।
सोमवार की सुबह दिल्ली पुलिस ने स्याना पुलिस को सूचना दी कि निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के निकट एक युवक और युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूचना मिलने पर स्याना पुलिस ने दोनों के परिजनों को अवगत कराया, जिसके बाद परिवार के लोग दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी, हालांकि प्रारंभिक स्तर पर प्रेम प्रसंग के चलते दोनों के यह कदम उठाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।