फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, हत्या का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन के शाहपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे के बाद मृतक सनी का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फ
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन / जहांगीरपुर। क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास सोमवार रात को जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और साथी घायल हो गया। मंगलवार सुबह मृतक युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के नेकपुर गांव निवासी राकेश ने बताया कि सोमवार रात को उनका बेटा सन्नी (25) बाइक से खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में ढाबे पर भोजन करने गया था। उनके साथ दोस्त गौरव भी था। रात को करीब 12 बजे भोजन करके दोनों घर लौट रहे थे। जब वह शाहपुर मोड़ पर पहुंचे तभी अंदर से आ रही जेसीबी ने उनको टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चलाने की वजह से जेसीबी के अगले हिस्से में लगा फावड़ा सन्नी के सीने में लग गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक जेसीबी लेकर वहां से भाग गया। वहीं, राहगीरों ने घायलों को खुर्जा अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया और गौरव को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने हादसे की सूचना पुलिस को भी दी। वहीं, मंगलवार सुबह परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शाहपुर मोड़ पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया और मामला शांत कराया। वहीं, मामले में घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज भी परिजनों को दिखाया गया। जिसमें सड़क हादसा स्पष्ट हो रहा था। इसके बाद परिजन शांत होकर वापस अपने घर लौट गए। मामले में पीड़ित पिता राकेश ने जानबूझ कर टक्कर मारने के आरोप में पुलिस को तहरीर दी।
सीओ खुर्जा शोभित कुमार का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर साजिश के तहत टक्कर मारने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि मामला सड़क हादसा है। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन के शाहपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे के बाद मृतक सनी का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें