गुलावठी। घर से मजदूरी करने के लिए निकले मजदूर युवक की बुधवार दोपहर को मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोसटमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर निवासी 35 वर्षीय सतीश कुमार उर्फ गजेंद्र मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। वह सुबह घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। वह मजदूरी करने के लिए गांव रिढ़ावली जा रहा था। रेलवे ट्रैक पार करते समय वह बुलंदशहर की ओर से आ रही एक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक सतीश कुमार विवाहित था। मृतक के भाई श्यौदान सिंह एवं अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।