फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-टैंकर भिड़ंत की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Tue, 05 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला, गुलावठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद मार्ग पर कुरली के पास मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सिकंदराबाद की ओर से आ रहे दूध के टैंकर तथा गुलावठी की ओर जा रहे ट्रक में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा ट्रक में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार भटौना निवासी पवन कुमार पुत्र स्व.श्याम सिंह बाइक से भटौना से जोखाबाद ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह कुरली गांव के पास पहुंचे।

एक टैंकर और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इसी दरम्यान अचानक सामने आए बाइक सवार पवन कुमार (25) की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद ट्रक-टैंकर सड़क किनारे खाई में पलट गए।

इसके अलावा हादसे में ट्रक सवार अर्जुन (35)पुत्र गुड्डन निवासी रतनपुर पुरयाना थाना पिछवाड़ा दुर्गापुर राजस्थान, बरन सिंह, बरन सिंह (56) पुत्र भजरू, राकेश (35) पुत्र करन सिंह, अजब सिंह (32) पुत्र शंभू एवं दीपांशु (11) पुत्र राकेश निवासीगण कुरली घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विवेक रंजन राय पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों में ट्रक चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


पवन के घर मचा कोहराम
दुर्घटना के बाद भटौना निवासी पवन कुमार के घर पर जैसे ही उनकी मौत की सूचना मिली कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में शोकाकुल ग्रामीण पवन के घर परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। पवन की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी तथा उसके दो बच्चे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें