फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनापुरम को बिजली संकट से मिलेगी निजात

Sat, 07 May 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की पॉश कालोनी यमुनापुरम के बाशिंदों को फॉल्ट से पैदा होने वाली बिजली संकट से जल्द ही राहत मिलने वाली है। पावर कारपोरेशन यहां अंडरग्राउंड लाइन के बजाए सामान्य विद्युत लाइन से सप्लाई पहुंचाएगी। इसके लिए तीन किलोमीटर लंबी लाइन खींची जाएगी। अंडरग्राउंड लाइन को स्टैंडबाई के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


यमुनापुरम क्षेत्र में फॉल्ट के चलते पिछले 15 दिनों से बिजली संकट गहरा गया है। सबसे बड़ी वजह है कि यमुनापुरम में बिछी अंडरग्राउंड लाइन में बार-बार फॉल्ट होने के कारण केबल बक्सा फट जाना। अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आसानी से नहीं मिल पाते।

इस कारण कर्मियों को फॉल्ट ढूंढने में काफी समय लग जाता है।  इसके बाद फिर फॉल्ट ठीक करने में समय लगता था। अब पावर कारपोरेशन यमुनापुरम में बिछी तीन किमी की ओवरहेड लाइन डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन बुलंदशहर डीसी शर्मा ने बताया कि अंडरग्राउंड केबल को स्टैंडबाई के तौर पर रखा जाएगा, ताकि बरसात के दिनों में इसका उपयोग किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें