फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी न लगने पर नाराज युवक ने स्कूल में जड़ा ताला

Sat, 07 May 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव खुशहालगढ़ के प्राइमरी स्कूल में नौकरी न मिलने से नाराज एक युवक ने शुक्रवार सुबह स्कूल में ताला जड़ दिया। इससे बच्चे व अध्यापक स्कूल के बाहर खड़े रहे। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ताला खुलवाया।

गांव निवासी युवक गजेंद्र सिंह का कहना है कि सरकारी नौकरी लगने का झांसा देकर उसके पिता जमादर सिंह से कुल तीन बीघा जमीन में से एक बीघा जमीन पर स्कूल बना दिया गया। वायदे के अनुसार उसे स्कूल में नौकरी नहीं दी गई।
विज्ञापन


अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए उसने शुक्रवार सुबह स्कूल में ताला लगा दिया। हेड मास्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी गजेंद्र प्रधान रंजीत सिंह के सामने स्कूल में आया और कहने लगा कि स्कूल की जमीन उसकी है।

शुक्रवार सुबह उसने स्कूल खुलने से पहले ही ताला लगा दिया। प्रधान रंजीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2002 में गजेंद्र सिंह के पिता जमादार सिंह ने अपनी एक बीघा जमीन स्कूल के लिए दान दी थी। बाद में जमीन को लेकर जमादार सिंह ने एक दीवानी केस स्कूल पर चलाया, जिसका निर्णय स्कूल के पक्ष में आया था।          
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक  उदयवीर सिंह वालियान ने बताया कि  आरोपी गजेंद्र सिंह को शांति भंग के अंदेशे में गिरफ्तार कर लिया गया है। खंड शिक्षाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जमीन का स्वामित्व स्कूल के पास है। आरोपी युवक का जमीन के स्वामित्व से कोई सरोकार नहीं है और न ही उससे नौकरी देने का कोई वादा किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें