चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन नवदुर्गा शक्ति मंदिर में सुबह पीली पोषाक धारण कराकर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। उसी दिन तृतीय तिथि लगने से शाम को गुलाबी पोशाक धारण कराने के बाद मां चंद्रघंटा की आराधना श्रद्धालुओं ने की।
मंदिर में सुबह से ही मां के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। शुक्रवार देर शाम मां की मुख्य आरती में जिला अधिकारी शुभ्रा सक्सेना और अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय ने भाग लिया।
कन्या पूजन सुबह के समय जगदीश भाटी और शाम को एडीएम आगरा प्रभांशू श्रीवास्तव ने किया। मां के दर्शनों को ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी बनाए रखी। व्यवस्थाओं में डॉ मोहनलाल, सुखवीर सिंह तोमर, सुधीर जैन, संजय मंगल, दुष्यंत मोहन संजय वर्मा, हरजीत सिंह, त्रिलोकी नाथ आदि रहे।