फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर कहर बरपा रहा कारपोरेशन

Mon, 26 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों को पावर कारपोरेशन के कहर का सामना करना पड़ रहा है। फसल का मूल्य नहीं मिल पाने से परेशान किसानों की ट्यूबवेल बकाया बिल पर काटी जा रही हैं। सिंचाई न होने से अब गेहूं की फसल बर्बाद न हो, इसके लिए किसान खेत छोड़कर विभागों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन ने ट्यूबवेल बकायेदारों के खिलाफ डिस्कनेक्शन अभियान तेज कर दिया है। पिछले 15 दिनों में 500 से ज्यादा ट्यूबवेलों की बिजली काटी जा चुकी है। रोजाना कार्रवाई तेज की जा रही है।

किसान को उम्मीद थी कि गेहूं की फसल बंपर होगी, लेकिन कारपोरेशन की कार्रवाई से इस उम्मीद पर भी पानी फिरता नजर आ रहा है। ट्यूबवेल का कनेक्शन कट जाने से गेहूं की फसल को पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


ट्यूबवेल उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस योजना भी लागू की गई है, लेकिन इसके बावजूद बकायेदार अपना बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इस कारण डिस्कनेक्शन की कार्रवाई की जा रही है। - राकेश कुशवाहा, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें