फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने घेरा बिजलीघर

विज्ञापन
आनंद विहार बिजलीघर के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। स्मार्ट मीटर के विरोध में सोमवार को रामगढ़ी की महिलाओं ने आनंद विहार बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं ने इन मीटरों को हटवाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। एसडीओ और अवर अभियंता के समझाने पर महिलाओं का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन

रामगढ़ी की महिलाओं ने कहा कि अधिकांश परिवार मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। एडवांस में बिजली का बिल भरना किसी भी परिवार के लिए संभव नहीं हो पा रहा है। पहले महीने के अंत में बिल जमा कर देते थे, लेकिन अब हर दिन घरों की बिजली कट जाती है।

पिछले दिनों भी रामगढ़ी में महिलाओं ने काफी हंगामा किया था। तब अधिकारियों ने राहत का आश्वासन दिया था लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई राहत नहीं मिल सकी है। इसके विरोध में सोमवार को महिलाओं ने बच्चों सहित आनंद विहार बिजलीघर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हाथों में हमारी मांगे पूरी करो के स्लोगन और डंडा लिए महिलाएं बिजलीघर पर ही धरने पर बैठ गईं। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में इस तरह के मीटर किसी तरह स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इन्हें हर हाल में हटाना होगा, अवर अभियंता और एसडीओ देवेश ने महिलाओं को किसी तरह समझाकर शांत किया। अन्य मोहल्लों में भी इन मीटरों का खूब विरोध किया जा रहा है। हंगामा करने वालों में संतोष, प्रभा, सावित्री, ईश्वर, राखी, सीमा, रजनी, आशा, मुनेश आदि रहीं।

कोट
आनंद विहार बिजलीघर पर रामगढ़ी की महिलाओं ने स्मार्ट मीटरों को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। उन्हें इन मीटरों की खासियत समझाकर वापस भेज दिया गया है। कैंप लगाकर भी उपभोक्ताओं की जिज्ञासा दूर की जा रही है। - सचिन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें