सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदेरू निवासी दुकानदार ने गांव के ही युवक, उसके अज्ञात साथियों पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
संजय ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह गांव में किराना की दुकान करते हैं। जब वह दुकान पर बैठे थे गांव निवासी वसीम ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। दुकान में तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने बीच बचाव करा दिया। जिसके बाद वसीम अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ फिर से दुकान पर पहुंचा और उनके साथ मारपीट करने लगा।
बचाव में आई उनकी भाभी के साथ मारपीट करते हुए उनका सिर फोड़ कर घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी, उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।