फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दी आत्महत्या की चेतावनी

Tue, 20 Jun 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
sucide warn - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने ससुरालियों के अत्याचार से परेशान होकर बच्चों सहित भूख हड़ताल और आत्महत्या की चेतावनी दी है। विदेश में रहने वाले पति पर भी पीड़िता ने फोन से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत छह           लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मऊखेड़ा निवासी जीनत अर्स पत्नी जावेद आलम ने पुलिस को बताया कि उसका पति विदेश में रहता है। इसके चलते देवर जुनैद, ससुर जाउल, सास उम्मेद बानों, ननद शमा, ननद उजमा आए दिन उसे परेशान करते हैं। दोनों ननद शादी होने के बाद भी मायके में रहती हैं। कुछ दिन सोते समय ससुरालियों ने उसे जान से मारने की कोशिश की थी।

ससुराली अब पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। ससुर जिंदा जलाने की धमकी देता है। जीनत का कहना है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी या फिर बच्चों के साथ भूख हड़ताल पर बैठ जाएगी। निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें