अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के मस्तराम घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान के दौरान एक महिला गहरे जल में बहने लगी। मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड और नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया।
नोएडा के ग्राम बिरौंडा निवासी मोनिका शुक्रवार को परिवार के साथ अनूपशहर गंगा स्नान करने आई थीं। मस्तराम घाट पर स्नान के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर गहरे पानी में डूबने लगीं।
परिजनों के चीखने-पुकारने पर घाट पर तैनात जयप्रकाश सेवा संस्थान के सिक्योरिटी गार्ड यतेंद्र कुमार तथा स्थानीय नाविक हर्ष शर्मा व सन्नी तुरंत गंगा में कूद पड़े और बचा लिया।