फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मरीजों को फल बांटकर मनाई खुशी

विज्ञापन
जटिया चिकित्सालय में मरीज को फल वितरित करते सीएमओ व डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष। स
विज्ञापन
बुलंदशहर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही खुर्जा के जटिया चिकित्सालय में सीएमओ व सीएमएस संग मरीजों को फल वितरित किए। इसके बाद शाम को जिला मुख्यालय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। फार्मासिस्टों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। सही दवा, सही परामर्श और दवाओं के सुरक्षित उपयोग के लिए फार्मासिस्ट हमेशा तत्पर रहते हैं। वर्तमान में जिले में कम फार्मासिस्ट की तैनाती और पद के सापेक्ष अत्यधिक कार्य पर चिंता जताई।
जिला वेयरहाउस प्रभारी मनोज चौधरी ने कहा कि जटिया चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमएस डॉ. एसके झा संग फल वितरित किए। साथ ही सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमएस डॉ. एसके झा, पूर्व चीफ फार्मासिस्ट जगदीश तेवतिया, डीपीआरए के अध्यक्ष सतीश विष्ट, फार्मासिस्ट नीरज कुमार व नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें