फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठी महिला की हालत बिगड़ी

Sun, 11 Sep 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
फ्रेट कॉरीडोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन और कब्जे के दौरान फसलों पर जेसीबी चलाने के विरोध में मैना मौजपुर गांव में चल रहा धरना चौथे दिन भी जारी रहा। शनिवार को धरने में एक महिला ही हालत बिगड़ गई है। महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसानों ने मांगे पूरी न होने तक आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मैना मौजपुर गांव में चार दिनों से चल रहे धरने में शनिवार को कस्तूरी देवी पत्नी किशनलाल की हालत बिगड़ने से वह बेहोश हो गई। आनन-फानन में महिला को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। धरना स्थल पर मौजूद किसानों में प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। धरने को सपा, रालोद, किसान यूनियन सहित विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन मिला है।

धरने का संचालन करते हुए सुग्रीव सोलंकी ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती किसान अपनी भूमि पर कब्जा नहीं देंगे। बब्बन चौधरी, हरीश शर्मा,  महेंद्र सिंह, उदयवीर सोलंकी, बालकराम, नवल किशोर, हवलदार, मेघराज सोलंकी, नरेश, सौरभ आदि कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें