फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रक्षाबंधन मनाने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदगढ़। रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने घर जा रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में महिला का पति व बच्ची घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। गंभीर हालत में बच्ची और उसके पिता को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

डिबाई के गांव नयाबांस निवासी नरेंद्र अपनी बाइक पर सवार होकर पत्नी सोनी व दो बच्चों के साथ दिल्ली से अपने गांव जा रहा था। क्षेत्र के रानी बाला चौराहे पर एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुलिस ने घायल नरेंद्र और उसके बच्चे जितेंद्र व बॉबी को अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही रहता है और रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए घर जा रहा था।
सीओ शोभित कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें