फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के सुरजावली गांव निवासी वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। हालांकि, अभी इस मामले में किसी को कोई शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन

सुरजावली गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। शुक्रवार को उनकी मां चंद्रावती (65) घर के बाहर बैठी थीं। तभी शाम चार बजे बंदर ने उनके हाथ पर काट लिया। ऐसे में शनिवार दोपहर को वह गांव में ही झोलाछाप के पास इंजेक्शन लगाने चली गईं।
दोपहर बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उनको निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उनकी मां को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जब वह दिल्ली के जैना हॉस्पिटल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने चंद्रावती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. विकास राय का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। यदि परिजन कोई लिखित शिकायत देते हैं तो जरूर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें