फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छतारी। कीरतपुर गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला। वहीं महिला के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का करने का आरोप पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन



थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि कीरतपुर गांव बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसी के आधार पर पुलिस टीम मौके पर गई और जांच पड़ताल की। जहां 27 वर्षीय शिवानी मृत अवस्था में पड़ी थी। ससुराल पक्ष के अनुसार शिवानी ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या की थी।
इसके अलावा जनपद हाथरस के खिदरपुर निवासी सुमित कुमार ने बताया कि उनकी बहन शिवानी की शादी 16 जून 2021 को हुई थी। शादी के बाद से पति व ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। आरोपियों ने कई बार उसको प्रताड़ित भी किया, जिसके बारे में उनकी बहन ने जानकारी दी थी। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें