फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में महिला की मौत: बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद शौचालय में हुई बेहोश, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Thu, 08 Oct 2026 08:27 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के जिला महिला चिकित्सालय में बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिला की शौचालय में बेहोश होकर मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध किया। अस्पताल प्रशासन ने समझाकर शव एंबुलेंस से घर भिजवा दिया।
विज्ञापन
उपचार के दौरान महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के खुर्जा निवासी महिला बृहस्पतिवार शाम जिला महिला चिकित्सालय के शौचालय में बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला का बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था। डिस्चार्ज होने से पूर्व महिला की मौत होने पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। बाद में अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को समझा शव घर भिजवा दिया।
विज्ञापन


खुर्जा क्षेत्र के गांव शेखुपुर नगला निवासी अरविंद कुमार की पत्नी के बच्चेदानी में गांठ होने पर रविवार को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पति अरविंद कुमार ने बताया कि पांच अक्तूबर को पत्नी का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद वह सर्जिकल वार्ड में भर्ती थी। बृहस्पतिवार को पत्नी की पेशाब नली निकाल दी गई। जिसके गलत तरीके से निकाले जाने की शिकायत तत्काल स्टाफ से की गई। शाम चार बजे करीब पत्नी वार्ड में बने शौचालय में गई। काफी देर तक बाहर न निकलने पर देखा तो पत्नी शौचालय में बेहोश पड़ी थी।

पत्नी की मौत अस्पताल में गलत इलाज से हुई है। पति का आरोप है कि पत्नी को तीसरे दिन आईसीयू वार्ड से जनरल वार्ड में भर्ती कर दिया। जबकि पत्नी की हालत गंभीर थी। महिला की मौत होने पर वार्ड में लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, परिजनों ने गलत इलाज को लेकर विरोध भी जताया। भीड़ बढ़ने पर चिकित्सालय प्रशासन ने महिला के शव को एंबुलेंस में रखवा घर भिजवा दिया।

महिला का शव एंबुलेंस से घर भिजवा दिया गया। परिजनों ने अभी कोई लिखित में शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर स्टाफ की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. धीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें