फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में बुखार से 25 वर्षीय महिला की मौत: अलीगढ़ से मेरठ किया गया था रेफर, गांव में 50 लोगों की जांच

Thu, 08 Oct 2026 08:00 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

खुर्जा के नगर गांव में बुखार से 25 वर्षीय रुखसाना की मेरठ मेडिकल में मौत हो गई। एक अक्तूबर को बुखार आने के बाद उसे अलीगढ़ और फिर मेरठ रेफर किया गया था।
विज्ञापन
मृतक रुखसाना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के नगर गांव में बुखार से 25 वर्षीय रुखसाना की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के अनुसार, रुखसाना को एक अक्तूबर को बुखार आया था।
विज्ञापन


नगर गांव निवासी सलीम ने बताया कि उनके बेटे कफिर की पत्नी रुखसाना (25) की तबीयत बुखार आने के बाद बिगड़ गई। परिजनों ने उसे पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सलीम के अनुसार, तीन अक्तूबर को रुखसाना को अलीगढ़ से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ मेडिकल में बुधवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह रुखसाना का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को मुनी सीएचसी की ओर से गांव में जांच शिविर लगाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. विकास राय ने बताया कि शिविर में करीब 50 लोगों की जांच की गई। लोगों को आवश्यक दवाएं और परामर्श भी दिया गया। मृतका के परिजनों की डेंगू, मलेरिया समेत अन्य जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें