फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आधार कार्ड नहीं मिलेगी एलपीजी सब्सिडी

Thu, 24 Dec 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला, जहांगीराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एलपीजी सब्सिडी पाने वाले उपभोक्ताओं ने अगर जल्द ही आधार कार्ड का लिंकअप बैंक ने नहीं कराया तो उन्हें अपनी सब्सिडी से हाथ धोना पड़ सकता है।
विज्ञापन


ऑयल कंपनियों ने इस संबंध में एजेंसी संचालकों को लिखित निर्देश जारी कर उपभोक्ताओं को सूचित करने को कहा है।
बता दें कि जनपद में करीब दो दर्जन गैस एजेंसियों का संचालन हो रहा है।

इन गैस एजेंसियों से जिले भर के लगभग पौने दो लाख उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर ले रहे हैं। सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने और उपभोक्ताओं को सीधे लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शासन सिलेंडरों की सब्सिडी उपभोक्ताओं के अकाउंट में दे रही है।
विज्ञापन


कार्यवाहक डीआईओएस विनय कुमार का कहना है कि सभी गैस एजेंसी संचालकों को भी इस बात के निर्देश दे दिए गए हैं कि वे अपने हॉकरों के माध्यम से सिलेंडरों की डिलीवरी के दौरान उपभोक्ताओं को इस व्यवस्था के बारे में विस्तार से समझा दें। ताकि समय पर सभी उपभोक्ता अपने आधार लिंकअप करा सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें