फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीराबाद और शिकारपुर क्रय केंद्र पर पहुंचा गेहूं, तौल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद और शिकारपुर क्रय केंद्र पर पहुंचा गेहूं, तौल शुरू
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में गेहूं खरीद शुरू होने के आठवें दिन शुक्रवार को आखिर दो क्रय केंद्रों पर गेहूं पहुंचा। जहांगीराबाद और शिकारपुर अनाज मंडी स्थित क्रय केंद्रों पर तीन किसानों को पहले दिन 125 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। अफसरों के अनुसार अब जल्द ही सभी क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक तेज हो जाएगी। गेहूं खरीद के लिए 97 केंद्र संचालित किए गए हैं।
जिले में शासन के आदेश पर एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो गई थी। लेकिन अभी तक क्रय केंद्रों पर संचालिक और कर्मचारी गेहूं आने का इंतजार कर रहे थे। साथ ही अफसरों को चिंता बनी थी कि कब गेहूं पहुंचेगा और कहीं ऐसा न हो कि अभी गेहूं न पहुंचे और पिछले साल खरीदे गए गेहूं का लक्ष्य भी हासिल न किया जा सके। लेकिन शुक्रवार को दो क्रय केंद्रों पर गेहूं पहुंच गया। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी जेया-ए-करीम ने बताया कि आठवें दिन शिकारपुर और जहांगीराबाद अनाज मंडी स्थित दो क्रय केंद्रों पर गेहूं पहुंचा। जहांगीराबाद मंडी में एफसीआई के क्रय केंद्र पर एक किसान से 30 क्विंटल गेहूं की खरीद गई। जबकि शिकापुर मंडी स्थित क्रय केंद्र पर दो किसानों से 95 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल है और इसी रेट पर क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदा जाएगा। गेहूं खरीद का भुगतान किसानों को 72 घंटे में उसके संबंधित बैंक खाते में ट्रांसफर होगा। इसके लिए गेहूं खरीद करने वाली तीनों एजेंसियों को डीएम की ओर से निर्देश जारी किए जा चुुुके हैं। उन्होंने सभी क्रय केंद्रों पर सभी व्यवस्था आदि पूरी होने का भी दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदराबाद क्रय केंद्र पर नहीं पहुंचा बारदाना
सिकंदराबाद। गेहूं खरीद शुरू हुए एक सप्ताह हो चुका है। लेंकिन मंडी में क्रय केंद्रों पर अभी भी गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। खरीद शुरू करने के लिए क्रय केंद्र प्रभारियों को बारदाना पहुंचने का इंतजार है।शासनादेश के क्रम में प्रशासन ने एक अप्रैल से पहले ही गेहूं खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। जिसके बाद औपचारिक रूप से एक अप्रैल से गेहूं खरीद की शुरूआत हो गई। लेकिन गेहूं खरीद को एक सप्ताह हो जाने पर भी मंडी क्षेत्र में किसानों से गेहूं खरीदने के लिए स्थापित किए गए आठ क्रय केंद्रों में से किसी भी क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों को अपना गेहूं व्यापारियों को बेचना पड़ रहा है। अनाज मंडी स्थित पीसीएफ क्रय केंद्र के प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि बारदाना नहीं होने के कारण गेहूं खरीद शुरू नहीं की गई है। बारदाना उपलब्ध कराने के लिए उच्चाधिकारियों से मांग की गई है। बारदाने के उपलब्ध होते ही गेहूं की खरीद शुरू कर दी जाएगी। पंजीकरण कराने वाले सभी किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। बता दें कि क्षेत्र में लोहारली, शेरपुर, गुलावठी रोड, अनाज मंडी, मंडी श्याम नगर, ककोड़, शाहपुर बड़ौदा, बिलसूरी में क्रय केंद्र बनाए गए है। दूसरी ओर खाद्य एवं विपणन अधिकारी जेया-ए-करीम का कहना है कि जिले में अब एक बार फिर से बारदाना पहुंच गया है। पहले मिला बारदाना क्रय केंद्रों पर पहुंच गया था। अब जो बारदाना मिला है उसे शेष क्रय केंद्र पर पहुंचाया जा रहा है। शनिवार और रविवार तक सभी क्रय केंद्रों पर बारदाना पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें