फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मौसम का बदला मिजाज, आंधी संग बूंदाबांदी होने का अनुमान

विज्ञापन
खुर्जा में सोमवार दोपहर तेज धूप से बचने के लिए सिर पर दुपट्टा रखकर जातीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/सलेमपुर। एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। सोमवार सुबह से निकली धूप के बीच हल्के बादल छाए रहे। साथ ही आसमान में धूल जैसा गुबार बना रहा। मौसम वैज्ञानिक आगे भी इसी तरह का मौसम रहने और आंधी संग बूंदाबांदी होने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह करीब नौ बजे हल्के बादल छाने से मौसम धूप-छांव जैसा बन गया। उमस का असर रहा लेकिन बादल छाने से इसका अहसास कम हुआ। अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 37 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आर्द्रता 50 फीसदी और हवा की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच चली। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में आंधी संग बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें