फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच मौसम में बदलाव का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। लगातार बदल रहे मौसम व बढ़ रहे तापमान के बीच मौसम में एक बार फिर से बदलाव का अनुमान है। मौसम विभाग ने 18 फरवरी को तेज हवाओं के बीच बारिश का अनुमान जता रहा है। इसे लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।
विज्ञापन

जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हुई तो दिन के समय ठंड का अहसास कम होने लगा है। सुबह-शाम ही ठंड का अहसास हो रहा है। सोमवार को भी दिन के समय खिली धूप के बीच गर्मी का अहसास हुआ। शाम होने पर मौसम कुछ ठंडा हुआ। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 64 फीसदी और हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही।
कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डा. रेशु सिंह का कहना है कि लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 फरवरी को तेज हवाओं के साथ हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो गेहूं, सरसों व आलू की फसलों को नुकसान हो सकता है। इस समय गेहूं में बाली आ रही है, जो हवा से गिर सकती है।
विज्ञापन

सरसों की फसल में भी फली आ चुकी है, जो गिरकर खराब हो सकती है। आलू की खुदाई जारी है और बारिश होने पर पानी भर जाता है तो खुदाई का काम प्रभावित हो जाएगा। साथ ही पानी भरने से आलू में गलन भी हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें