फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बारिश से बदला मौसम, आज से फिर पड़ सकता है कोहरा

विज्ञापन
खुर्जा में बारिश के बाद सुबह के समय इस तरह घर से निकले लोग। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। पिछले चार दिन से लगातार चटक धूप के बाद बुधवार की रात करीब दो बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बृहस्पतिवार को पूरे दिन धूप-छांव सा मौसम रहा। हल्के बादल छाने और हवा के कारण ठंड रही। शुक्रवार से फिर कोहरे और शीतलहर का अनुमान है।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से चटक धूप निकल रही थी। ऐसे में ठंडक का अहसास कम हो गया था लेकिन बुधवार की रात करीब दो बजे अचानक बादल छाने लगे और तेज हवाओं क साथ बारिश शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम रहा 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 45 फीसदी और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही। जबकि बारिश 2.5 एमएम दर्ज की गई।
बुधवार को अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि अब मौसम बदल गया है। शुक्रवार से कोहरे व शीतलहर का सामना हो सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

फसलों के लिए बारिश लाभदायक
कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष डाॅ. रेशू सिंह और जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव का कहना है कि यह बारिश गेहूं समेत सभी फसलों के लिए लाभदायक है। पिछले चार दिन से निकली धूप और बढ़े तापमान से गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता था लेकिन बारिश से तापमान संतुलित हो जाएगा। हालांकि कोहरा छाने से आलू, सरसों, मटर व सब्जी की फसलाें में रोग लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें