फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अब जिस रूट पर अधिक होंगे यात्री, उसी पर दौड़ेंगी बसें

विज्ञापन
प्रयागराज जाने को रोडवेज अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/सिकंदराबाद/खुर्जा। प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं को लाने और ले जाने के लिए जिले से 222 रोडवेज बसें भेजी गई हैं। बुलंदशहर व खुर्जा डिपो की 80-80 तो सिकंदराबाद डिपो की 62 रोडवेज बसें अब सात फरवरी के बाद लौटेंगी। ऐसे में अब यहां पर बसों की भारी कमी हो गई है। व्यवस्था को बनाने के लिए जिस रूट पर अधिक यात्री होंगे, उसी रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा। बसों की कमी के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


बुलंदशहर, खुर्जा व सिकंदराबाद डिपो से प्रतिदिन दिल्ली-गाजियाबाद के अलावा अन्य रूटों पर निगम एवं अनुबंध की बसों का संचालन होता है। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दूसरे चरण से पूर्व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बुलंदशहर व खुर्जा डिपो की 80-80 तो सिकंदराबाद डिपो की 62 रोडवेज बसें मांगी गईं। यह बसें 21 जनवरी से भेजनी शुरू हुईं और 23 जनवरी की शाम तक प्रयागराज पहुंच गईं।
वहां ये सभी बसें 24 जनवरी से सात फरवरी तक संचालित होगी। महाकुंभ में भेजी गई बसें लंबे रूट समेत दिल्ली रूट पर संचालित होती थीं। ऐसे में अब लंबे रूट पर जाने के लिए यात्रियों को बसें नहीं मिलेंगी। इसका फायदा डग्गामार वाहन उठाएंगे। विभागीय अफसरों का कहना है कि शेष बसों को सामान्य यात्रियों के लिए संचालित किया जाएगा लेकिन बसों की संख्या पहले से कम होने पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


जो बसें शेष रह गई हैं, उनके फेरे बढ़ाकर अधिक यात्री वाले रूटों पर संचालित किया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि यात्रियों को परेशानी न हो। - दिनेश सिंह, एआरएम बुलंदशहर व सिकंदराबाद डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें