जिले में शुक्रवार की सुबह पड़े कोहरे के बीच शिकारपुर मार्ग से गुजरते वाहन। संवाद
बुलंदशहर। तापमान में उतार-चढाव जारी है। हवा चलने से ठंड काफी बढ़ गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने जल्द ही घने कोहरे और शीतलहर की संभावना जताई है।
शुक्रवार सुबह के समय रोजाना की तरह कोहरा छाया। इससे करीब आठ बजे के बाद ही राहत मिल सकी। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 53 फीसदी और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। वहीं, कोहरे व सर्दी से निजात मिलने की संभावना नहीं बन रही है। सुबह कोहरा और धुंध रहने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।