फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बादलों के बीच निकली धूप से बढ़ी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। बुधवार बादलों के बीच निकली धूप ने उमस का अहसास बढ़ा दिया। पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक लगातार बारिश होने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव के बीच बुधवार को बादलों के बीच धूप निकली तो उमस का अहसास बढ़ गया। अधिकतम तापमान बढ़कर 34 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 67 फीसदी और हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेराज का कहना है कि लगातार बदल रहे मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते उमस का अहसास बढ़ गया है। बारिश होने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान कम होकर 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें