फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बारिश के बाद निकली धूप ने बढ़ाई उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। दो दिन बारिश के बाद सोमवार को धूप निकली। इससे उमस बढ़ गई। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अब भी बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिक लगातार बारिश होने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से जिले में रुक-रुक बारिश हो रही थी। इसके बाद सोमवार को धूप निकली तो उमस बढ़ गई। पूरे दिन धूप-छांव का खेल जारी रहा। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 76 फीसदी और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि अभी कुछ दिन बारिश जारी रहने का अनुमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें