फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बुखार के बाद आ रही कमजोरी, नहीं जा रही खांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। वायरल बुखार का प्रकोप अभी भी जिलेभर में बना हुआ है। प्रतिदिन जिला चिकित्सालय की ओपीडी में वायरल बुखार के 200 से 250 मरीज परामर्श लेने आ रहे हैं। वायरल बुखार के साथ खांसी तो कमजोरी की भी समस्या देखने को मिल रही हैं। शुक्रवार को हाफ ओपीडी चलने पर करीब 171 बुखार पीड़ित ने परामर्श लिया। इनमें 78 ने खांसी की तो 103 ने कमजोरी होने की भी समस्या बताई। संबंधित को परामर्श व दवा देकर घर भेज दिया गया। वहीं, चार मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव आने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में बुखार पीड़ितों की लंबी लाइन लग रही हैं। मेडिसिन विभाग के डॉ. चर्चित गुप्ता ने बताया कि वायरल बुखार अभी भी लोगों में देखने को मिल रहा है। ओपीडी में मरीज बुखार के साथ-साथ खांसी व कमजोरी आने की भी समस्या बताते हैं। संबंधित को परामर्श व बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। गंभीर स्थिति होने पर उन्हें वार्ड में भर्ती करवा दिया जाता है।

कोट
वायरल बुखार के मरीज प्रतिदिन ओपीडी में परामर्श व उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। कुछ मरीज बुखार के साथ-साथ कमजोरी व खांसी की भी समस्या बता रहे हैं। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें