फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पीईटी में कैमरों की नजर में रहेंगे अभ्यर्थी, बायोमेट्रिक से होगी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परीक्षा के लिए जिले में 27 केंद्र बनाए गए हैं। यहां करीब 72 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी, जबकि अभ्यर्थियों की पहचान बायोमेट्रिक और आइरिस स्कैनिंग से सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर व एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। सभी निर्धारित तिथियों पर परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी हो चुके हैं।
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच और पहचान सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे में परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि जांच और सत्यापन की प्रक्रिया समय से पूरी हो सके।
विज्ञापन

परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्र प्रभारियों के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिये परीक्षा कक्षों और स्ट्रांग रूम की निगरानी होगी। वहीं, कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन का जोर परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें