फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: काली नदी में छोड़ा पानी, सैकड़ों बीघा फसल डूबी

विज्ञापन
शिकारपुर क्षेत्र में काली नदी में आई बाढ़ के बाद खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल को निकलता किसान।
विज्ञापन
शिकारपुर। काली नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ने के कारण किसानों की सैकड़ों बीघा फसल डूब गई। बताया जा रहा है कि मुंडाखेड़ा नहर से काली नदी में पानी छोड़ा गया है। अब परेशान किसान फसल को बाहर निकालने में लगे हैं। किसानों ने मुआवजे की मांग की है। खुर्जा क्षेत्र स्थित मुड़ाखेड़ा नहर की 10 धारा से छोड़े गए पानी से काली नदी में बाढ़ आ गई, जिससे किसानों के खेतों में खड़ी और कटी गेहूं की फसल में पानी भर गया है। कटी गेहूं फसल को निकालने के लिए किसानों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों को गेहूं की फसल को उठाकर ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर अन्य खेतों में सुखाने के लिए डालना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि काली नदी में आई बाढ़ के कारण गांव हुरथला, मोरोनी, पूठरी, खैरपुर, आंचरू कलां, कुराला, भटबारा समेत अन्य गांव के खेतों में कटी व खड़ी फसल डूब गई है।
परेशान किसान राजेंद्र लोर, ऋषिपाल, सुनील चौधरी, अत्री, राजू, गजे सिंह, विशंभर, रोशन लाल, जयदेवी राम, लाल सिंह ने बताया कि पानी आने के साथ ही तहसील के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को अवगत करा दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी पानी को नहीं रुकवाया गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनकी सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई है। पीड़ित किसानों ने अधिकारियों से मुआवजा दिलाने की मांग की है। मामले में एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की शिकायत के आधार पर सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें