आगरा को पेयजल मुहैया कराने के लिए चालू हुआ वाटर प्रोजेक्ट जिले के ग्रामीणों का सफर भी आसान करेगा। इस प्रोजेक्ट की राह में पड़ने वाले बारह पुलों की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी।
नतीजतन आसपास की सड़क भी दुरुस्त होगी। साथ ही गौतमबुद्ध नगर बार्डर पर गांव हसनपुर में नहर पर दो नए पुलों का भी निर्माण किया जाएगा।
60 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिल गई है। सिकंदराबाद की नहर ‘कोट के पुल’ से 500 क्यूसेक पानी को जेवर के पास यमुना नदी में डाला जाएगा।
यह पानी मथुरा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में शुद्ध होगा। इसके बाद पाइपलाइन से पानी आगरा सप्लाई किया जाएगा। की जाएगी। मौजूदा वित्त वर्ष में योजना के तहत काम पूरा होना है।
एक्सइएन सिंचाई विभाग राकेश कुमार यादव ने बताया कि गौतमबुद्धनगर की सीमा के गांव हसनपुर में दो पुलों का निर्माण किया जाएगा। पानी के रास्ते में आने वाले 12 पुलों की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी।
पेयजल का स्वीकृति मिल गई है। सिकंदराबाद नहर से 500 क्यूसेक पानी की सप्लाई आगरा की जाएगी। प्रोजेक्ट पर काम जारी है।- राकेश कुमार यादव, एक्सइएन, सिंचाई विभाग