अनूपशहर में बढ़ा गंगा का जलस्तर। संवाद
अनूपशहर/नरौरा/अहार। गंगा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बिजनौर बैराज से बुधवार शाम 27000 व बृहस्पतिवार सुबह 30700 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऐसे में नदी के जलस्तर में करीब दो फीट का इजाफा हुआ है। लोगों को खादर में न जाने की चेतावनी दी गई है।
एसडीएम प्रियंका गोयल ने बताया कि गंगा के बढ़े जलस्तर को देखते हुए बाढ़ चौकी व लेखपालों को सक्रिय करते हुए नजर रखने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही खादर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को खादर में न जाने की सलाह दी गई है। नरौरा बैराज पर भी नजर रखी जा रही है। सिंचाई विभाग के वरिष्ठ जललेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि जलस्तर बढ़ रहा है। बिजनौर बैराज से छोड़े गए पानी से जलस्तर में और इजाफा होगा।