फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कड़ी सुरक्षा में होगा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सहसचिव पद के लिए मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। डिस्टि्रक बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सहसचिव पद के लिए सोमवार को होने वाला मतदान कड़ी सुरक्षा में होगा। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पांच निरीक्षक, 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

डिस्टि्रक बार एसोसिएशन के मतदान के दौरान पूर्व में हुए विवाद को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिया घटना को रोकने के लिए और मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है। वहीं, निर्वाचन अधिकारी रूकन सिंह पायल एडवोकेट ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सहसचिव पद के लिए सोमवार को होने वाले मतदान को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4.30 तक होगा। शाम पांच बजे से मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। 1286 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को निष्पक्ष कराने के लिए प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए है। प्रत्येक काउंटर पर दो-दो अधिवक्ताओं की तैनाती रहेगी। मतदान केंद्र पर पहुंचने से पहले अधिवक्ताओं को नाम, रजिस्ट्रेशन के आधार पर पर्ची दी जाएगी। मतदान केंद्र पर पर फिर से पर्ची का अधिवक्ता के नाम, रजिस्ट्रेशन व अन्य जानकारी के आधार पर वेरिफिकेशन किया जाएगा। पर्ची के वेरीफाई होने के बाद ही मतदाता, मतदान कर सकेंगे। मतदान जिला बार हॉल में संपन्न कराया जाएगा। सहसचिव के दो पद के लिए अरविंद कुमार,अलीमुददीन, ब्रजमोहन सिंह, पुलकित गुप्ता, योगेश कुमार, राहुल शर्मा, सुनील कुमार, ब्रहमदेव के बीच चुनाव होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आबिद अली,जय भगवान सिंह के बीच चुनाव होगा। चुनाव एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष दलेल सिंह सिरोही, एवं सदस्य बसीर अहमद, गजराज सिंह, गिरीशचंद शर्मा की देखरेख में संपन्न होगा। जिला बार के विभिन्न पदों पर 17 पदाधिकारी, सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोट
मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पांच निरीक्षक, 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रखर पांडेय सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें