फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव

Sun, 14 Jun 2026 12:19 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खुर्जा के सिद्धेश्वर मंदिर कॉलोनी निवासी महिला ने रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


सिद्धेश्व मंदिर कॉलोनी निवासी शिव रघुवंशी ने बताया कि रविवार सुबह पड़ोस में रहने वाली महिला उनके घर आई और बताया कि उनकी बहु तनु कमरे में बंद है और दरवाजा नहीं खुल रहा। उन्होंने पड़ोस में काम कर रहे मजदूरों को बुला कर दरवाजा तोड़कर खोला। अंदर देखा तो तनु (25) का शव फंदे से लटका हुआ था।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना के दौरान महिला का पति दादरी में अपनी कंपनी में था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला ने आत्महत्या किस कारण से की उसकी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें