फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। स्वीप अभियान के तहत शुक्रवार को नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई मतदान केंद्रों पर भी पहुंची। रैली के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। शुभारंभ तहसील परिसर से एसडीएम रेनू सिंह, डीएसओ सुनील सिंह, स्वीप नोडल अधिकारी प्रीति सिंह ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन


एसडीएम रेनू सिंह ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली 26 अप्रैल को सबसे पहले बूथों पर जाकर मतदान करें और देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। हम सभी को मिलकर मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में मतदाता जागरूकता के स्लोगन लिखे पोस्टर-बैनर ले रखे थे। संकल्प हमारा ना टूटे ,कोई मतदाता ना छूटे के नारे भी लगाए। संगीत के माध्यम से भी मतदाताओं को वोट का महत्व समझाया गया। रैली बूथों पर पहुंची जिसके माध्यम से मतदाता जागरूक किए गए। रैली में तहसीलदार बीबी वर्मा,नायाब तहसीलदार नन्हे खान समेत राशन डीलर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें