फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान 13 अगस्त से शुरू होगा। अभियान के तहत नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। कोरोना संक्रमण के बीच अभियान चलने पर विभाग को कोविड-19 के नियमों का भी पालन करना होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 60 फीसदी बच्चों में विटामिन ए की कमी का खतरा होता है जो बच्चों में बीमारी एवं मृत्यु दर की आशंकाओं को बढ़ाता है। ऐसे में बच्चों को एक वर्ष में दो बार विटामिन एक की निर्धारित खुराक दी जाती है। इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। जिले में 13 अगस्त से प्रथम बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान का शुभारंभ होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। स्वास्थ्य कर्मियों समेत आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एएनएम को निर्देश दिया जा रहा है। एसीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण के तहत नौ माह से लेकर पांच वर्ष तक आयु वाले बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी, जिससे बच्चों में विटामिन ए को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें